चोरी पंपसेट लेकर जा रहे 02 अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार

एटा – थाना बागवाला एटा पुलिस को मिली सफलता, चोरी पंपसेट लेकर जा रहे 02 अभियुक्तगणों को घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित किया गया गिरफ्तार।

घटनाः- दिनांक 22.08.2021 को वादी श्री अवधेश कुमार पुत्र रामदत्त निवासी कनिकपुर थाना बागवाला जिला एटा द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 21/22.08.2021 की रात्रि में मेरे खेत से पानी की पम्प को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। सूचना के आधार थाना बागवाला एटा पर मु0अ0सं0 192/2021 धारा 379 भादवि पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना बागवाला एटा पुलिस द्वारा थाना बागवाला एटा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 192/2021 धारा 379 भादवि में चोरी किये गए पम्प सेट वह घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित दो अभियुक्तगणों को दिनांक 22.08.2021 समय 23.20 बजे करतला चौराहे से आसपुर की तरफ थाना बागवाला एटा से गिरफ्तार किया गया । पूछताछ पर अभियुक्तगणों की निशादेही पर एक अन्य चोरी किये हुए पम्पसेट को भट्टा वाले रास्ते के पास, ग्राम कनिकपुर थाना बागवाला एटा से बरामद किया गया ।

अभियुक्तगण का नाम व पता

  1. वीनेश पुत्र राजपाल निवासी कनिकपुर थाना बागवाला एटा
  2. अमित पुत्र अर्जुन सिंह निवासी नगला टापर थाना बागवाला जिला एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
उ0नि0 किशोरीलाल मीना
का0 1369 प्रतिभान सिंह
का0 1372 आस मुहम्मद
थाना बागवाला एटा

बरामदगी

  1. दो पानी के पम्पसेट
  2. एक मोटर साइकिल नं0 UP 82 AH 5993 अन्तर्गत धारा 207 एमबी एक्ट (घटना में प्रयुक्त)

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks