
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कल्याण सिंह को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने एक ट्वीट करते हुए लिखा कि, स्वर्गीय बाबू जी के नाम पर मार्गों के नाम रखे जाएंगे। उन्होंने लिखा कि, अयोध्या, अलीगढ़, एटा, बुलन्दशहर और प्रयागराज में बाबू जी के नाम पर सड़कों का निर्माण होगा।
उन्होंने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि के तौर पर ये ऐलान किया। मौर्य ने लिखा कि, बाबू जी ने राम मंदिर के लिए सत्ता छोड़ दी थी लेकिन कार सेवकों पर गोली नहीं चलवाई थी। उन्होंने लिखा कि, बाबू जी के नाम पर मार्गों के निर्माण को लेकर जल्द ही अधिकारियों को प्रस्ताव दिए जाएंगे।