शोक में डूबी पार्टी, अंतिम दर्शन को भाजपाई अलीगढ़ रवाना

शोक में डूबी पार्टी, अंतिम दर्शन को भाजपाई अलीगढ़ रवाना

एटा। पूर्व मुख्यमंत्री और एटा के पूर्व सांसद कल्याण सिंह के निधन से भाजपा शोक में डूबी हुई है। पार्टी के साथ ही लोग इसे क्षेत्र के लिए भी बड़ी क्षति मान रहे हैं। काफी संख्या में भाजपाई उनके अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली और अलीगढ़ रवाना हो गए। लोधी बाहुल्य एटा और कासगंज क्षेत्र में कल्याण सिंह का काफी प्रभाव रहा था। 2009 में एटा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के बाद तो वह यहां के लोगों के लिए बेहद खास और अपने हो गए थे। शनिवार रात जैसे ही उनके निधन की खबर लोगों को मिली तो वह स्तब्ध रह गए। मारहरा विधायक वीरेंद सिंह लोधी सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता रात में ही लखनऊ के लिए रवाना हो गए। जबकि अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता दोपहर बाद अलीगढ़ के लिए रवाना हुए। पूर्व मुख्यमंत्री का शव लखनऊ से अलीगढ़ भेज दिया गया।
इस बीच शहर के शांति नगर स्थित पूर्व मुख्यमंत्री और उनके पुत्र सांसद राजवीर सिंह के आवास पर सन्नाटा पसरा रहा। जहां सुबह से शाम तक पार्टी के लोगों का डेरा रहता था, रविवार को वहां कोई शख्स नहीं दिख रहा था। जीटी रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर दो-चार गिने-चुने कार्यकर्ता गमगीन दुखद माहौल में शांति के साथ बैठे हुए थे। पार्टी जिलाध्यक्ष संदीप जैन ने बताया कि अंत्येष्टि के बाद पार्टी की ओर से शोकसभा आयोजित कर पूर्व मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि दी जाएगी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks