विधायक द्वारा एसडीएम को फोन करने के बाद सराय अगहत में निकले पॉजिटिव के दस परिवारीजन किए गए क्वेरान्टाइन
( एटा) जिले की सुदूरवर्ती तहसील अलीगंज के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्र सराय अगहत में रहने वाले नाजिश खां पुत्र जलील खां जो कि मुम्बई से लौटकर आने के बाद क्वेरान्टाइन सेन्टर में रखा गया था उसकी कल रविवार देर सांय पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त होते ही समूचे अलीगंज क्षेत्र में हडकंप मच गया ! लेकिन प्रशासन ने शनिवार व रविवार की रात्रि में किसी भी प्रकार का जब एक्शन नहीं लिया तो सोमवार को क्षेत्रिय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर ने एसडीएम पीएल मोर्य को फोन कर तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिये, तब कही जाकर दोपहर बाद पॉजिटिव नाजिश खां के दस परिवारीजनों को दो एम्बुलेंस से उठवाकर एटा मुख्यालय स्थिति सेन्ट मैरी स्कूल व जेएलएन महाविद्यालय में बने क्वेरान्टाइन सेन्टरो में भर्ती कराया गया ! जब कि भर्ती कराऐ गए परिवारीजन आज सोमवार को ईद उल फितर के त्यौहार पर अनगिनत लोगों से गले मिलकर ईद मुबारकबाद कर चुके थे ! मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 अजय अग्रवाल ने बताया कि क्वेरान्टाइन सेन्टर में भर्ती कराऐ गए लोगों में जलील खां, श्रीमती ताहिरा बेगम, अनीस खान, नसीर खां, कु0.नेहा खानम , इशरार, अनवर, आफाक, अतीक व असलम के स्वेब सैम्पल शीघ्र ही सैफई मेडीकल कॉलेज भेजने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गयी है !