कल्याण सिंह का निधन देश की अपूरणीय क्षति–ज्ञानेन्द्र रावत

कल्याण सिंह का निधन देश की अपूरणीय क्षति–ज्ञानेन्द्र रावत
एटा के पूर्व सांसद,वयोवृद्ध भाजपा नेता, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व राजस्थान के पूर्व राज्यपाल श्री कल्याण सिंह का आज देर रात लखनऊ में 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। श्री सिंह जनसंघ के समय से उत्तर प्रदेश विधान सभा के सदस्य रहने वाले ऐसे नेता थे जिनकी गिनती जनसंघ के शीर्षस्थ नेताओं में होती थी। उत्तर प्रदेश की पहली जनता सरकार में वह श्री रामनरेश यादव की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे व बाद में बाबरी मस्जिद ध्वंस के समय वह प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। वह काफी लम्बे अरसे से बीमार चल रहे थे। उनका पिछले तकरीब डेढ़ माह से लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
वरिष्ठ पत्रकार, लेखक एवं पर्यावरणविद ज्ञानेन्द्र रावत ने कहा है कि श्री कल्याण सिंह का निधन देश की अपूरणीय क्षति है जिसकी भरपायी असंभव है। जब जब राम मंदिर की बात की जायेगी, उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकेगा। ऐसे कर्मठ, जनप्रिय और जुझारू नेता की कमी हमेशा खटकती रहेगी। ईश्वर उनकी दिव्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे और शोकसंतप्त परिवार को सांत्वना प्रदान करे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks