एटा ~ जैथरा पुलिस को मिली सफलता, ग्राम कुल्हापुर में हुई चोरी की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार, चोरी गया मोबाइल बरामद*
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री सुनील कुमार सिंह के निर्देशन में लॉक डाउन के दौरान जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के परिदृश्य चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैथरा पुलिस द्वारा एक शातिर अभियुक्त को एक अवैध तमंचा, जिन्दा कारतूस तथा चोरी के मोबाइल के सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना:-* दिनांक 24.05.2020 को वादी श्री अनूप कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम कुल्हापुर थाना जैथरा एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गई कि दिनांक 22.05.2020 को वह अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहा था, तभी समय करीब रात्रि के 11.00 बजे गांव के ही नन्ने पुत्र मेघसिंह ने वादी की चारपाई पर रखे मोबाइल को चुरा लिया, इस घटना को वादी के पिता ने देख लिया था। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मुअसं – 232/2020 धारा 379 भादंवि पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी:-* दिनांक 25.05.2020 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त नन्हे उर्फ श्यामबाबू पुत्र मेघ सिंह निवासी कुल्हापुर बुजुर्ग थाना जैथरा जनपद एटा को एक अवैध तमंचा, एक जिन्दा कारतूस तथा चोरी के मोबाइल सहित अंगरैया चौराहा के पास से समय करीब 04.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जैथरा पर *मु0अ0स0- 233 /2020 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट* पंजीकृत थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम-पता:-*
1. नन्हे उर्फ श्यामबाबू पुत्र मेघ सिंह निवासी ग्राम कूल्हापुर थाना जैथरा जनपद एटा।
*बरामदगी:-*
1- एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस।
2- एक मोबाइल (चोरी किया गया)
Attachments area