महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता और निरुपमा को मिलेगा मिशन शक्ति पुरस्कार

लखनऊ- महिला एवं बाल विकास विभाग की नीता और निरुपमा को मिलेगा मिशन शक्ति पुरस्कार।* *इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ के ऑडिटोरियम में मिशन शक्ति 3.0 का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम में उ0 प्र0 की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन भी शामिल होंगी। इस अवसर पर प्रदेश की 75 ऐसी महिलाओं को चयनित किया गया है जिन्हें मिशन शक्ति के पूर्व के चरणों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु मिशन शक्ति पुरस्कार भी दिये जाएंगे। मिशन शक्ति के दौरान प्रदेश में अभियान का नेतृत्व करने वाले महिला एवं बाल विकास विभाग से बरेली मंडल की उपनिदेशक नीता अहिरवार और वाराणसी जनपद की संरक्षण अधिकारी निरुपमा सिंह को चुना गया है। नीता अहिरवार, ने कोविड-19 के दौरान जनपद बरेली मे विभिन्न विभागों के मध्य मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी के रूप कार्य किया।*

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks