एटा – थाना मारहरा पुलिस को मिली सफलता, चैकिंग के दौरान एक अभियुक्त अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुनील कुमार त्यागी के पर्यवेक्षण में थाना मारहरा पुलिस द्वारा एक अभियुक्त झाझन पुत्र विरेन्द्र निवासी ग्राम गोकनी थाना मारहरा एटा को अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 19.08.2021 को थाना मारहरा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को हनुमान मन्दिर के पास कस्बा मारहरा से समय करीब 21.45 बजे एक अवैध तमंचा 315 बोर तथा 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मारहरा पर मुअसं- 208/2021 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी-
1- 01अवैध तमंचा, 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल –
- उ0नि0 श्री अभिमन्यु शर्मा
- का0 1142 जगवीर सिंह
- का0 54 अंकित कुमार सिहं