
मिशन शक्ति अभियान..
महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वाबलंबन के प्रति किया गया जागरूक
एटा। प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं स्वाबलंबन के प्रति संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत दिनांक 17 अगस्त 2021 को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय के मुख्य हाॅल में महिलाओं को जागरूक किया गया साथ ही शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा एवं स्वाबलंबन के प्रति किए जा रहे प्रयासों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हेमचंद्र गौतम के निर्देशन में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अजय कुमार गुप्ता द्वारा महिला आवेदकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शिक्षार्थी लाइसेंस की प्रक्रिया पूर्ण कराकर टेस्ट कराया गया। साथ ही संभागीय निरीक्षक प्राविधिक अजय कुमार गुप्ता एवं प्रधान सहायक विजय प्रताप सिंह द्वारा महिला आवेदकों को यातायात नियमों व कोविड-19 से सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए मिशन शक्ति अभियान के लिए सरकार द्वारा संचालित विशेष योजनाओं की विस्तृत जानकारी देते हुए मिशन शक्ति अभियान से सम्बंधित पम्पलेट वितरित किए गए साथ ही वरिष्ठ सहायक श्रीमती ज्योति सिंह द्वारा महिलाओं को उनके सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ सहायक अरविंद कुमार, उदयकांत झा कनिष्ठ सहायक, हेमेंद्र बघेल सुपरवाइजर सहित अन्य सामान्य जन उपस्थित थे।