एक ही सीरप से बच्चों और बड़ों का इलाज

एटा। जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज में उच्चीकृत किया जा रहा है, लेकिन व्यवस्थाएं नहीं सुधर रहीं। इन दिनों अस्पताल में बच्चों व बड़ों को खांसी का एक ही तरह का सीरप दिया जा रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में मेडिकल कॉलेज में आए चिकित्सक बैठने लगे हैं। मरीजों को दवा लिखकर अस्पताल से लेने की सलाह दे रहे हैं, लेकिन अस्पताल में कई दवाएं उपलब्ध नहीं है। उन्हें बाहर से खरीदना पड़ रहा है।
अस्पताल में इन दिनों बच्चों व बड़ों को एक ही खांसी का सीरप दिया जा रहा है। जबकि हकीकत में यह सीरप बड़ों के लिए है। वहीं एक दर्द का ट्यूब है। यह ट्यूब किसी भी प्रकार के दर्द में मरीजों को दिया जा रहा है। इसके अलावा कई अन्य दवाएं जो चिकित्सक लिख रहे हैं, वो अस्पताल में उपलब्ध नहीं हैं