अवैध पटटेदारों के विरूद्ध प्रशासन की सख्त कार्यवाही

एटा। न्यायालय अपर कलक्टर वित्त एवं राजस्व एटा सुनील कुमार सिंह द्वारा गॅावसभा की भूमि पर अवैध पटटे के आधार पर काविज व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त रूख अपनाते हुए सुरक्षित श्रेणी की भूमि के पटटे निरस्त कर तहसील एटा स्थित ग्राम रारपटटी परगना एटा की भूमि गाटा सं0 1442स क्षेत्रफल 0.324 है0 जो राजस्व अभिलेखों में चरागाह के रूप में दर्ज है एवं तहसील अलीगंज स्थित ग्राम राया परगना आजमनगर स्थित गाटासं0 686स भूमि क्षेत्रफल 4.492 है0 जो राजस्व अभिलेखो में तालाब के रूप में दर्ज है का आवंटन निरस्त कर भूमि पूर्व की भॅाति गॅावसभा में निहित की गई है।