कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण-रिपोर्ट,रामचंद्र जायसवाल

कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण


सूरजपुर/15 अगस्त 2021/ 15 अगस्त 2021 को 75वे  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर  कलेक्टोरेट कार्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वतंत्रता  दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया। साथ ही अपने मन की बात कही की हम सब एक टीम है और इसी भावना के साथ हमें कार्य करना हैं।
  कार्यालयीन कार्य को करते हुए पारिवारिक जिम्मेदारियों का भी निर्वहन करना है। हमारे सामने कठिनाईया कई तरह से अवरोध उत्पन करेंगी। जिससे हमे विचलित नही होना हैं, और हमें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निरंतर निर्वहन करना है।
  इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री राहुल देव , संयुक्त कलेक्टर श्री शिव बनर्जी, सहित कार्यालय के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।  

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks