
एटा - थाना जैथऱा पुलिस को मिली सफलता, थाना क्षेत्र के ग्राम सहोरी से चोरी हुयी भैंस को चुराने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार व भैंस बरामद। घटनाक्रमानुसार थाना जैथरा अंतर्गत दिनांक 13.08.2021 को वादी श्री किताब सिंह पुत्र नेत्रपाल सिंह निवासी सहोरी थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 29.07.2021 की रात्रि में वादी की भैंस जोकि घर के बाहर दरवाजे पर बंधी हुयी थी को अज्ञात चोर चुरा ले गये हैं काफी खोजबीन कर ली गयी है लेकिन अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। इस सूचना पर थाना जैथरा पर मु0अ0स0 372/2021 धारा 379 भादंवि पंजीकृत किया गया। थाना जैथरा पुलिस द्वारा दिनांक 15.08.2021 को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त राजू उर्फ इस्तयाक अली को गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से चोरी गयी भैंस बरामद हुयी है। जिसे अभियुक्त द्वारा अपने साथी के साथ चोरी करने की बात स्वीकार की गयी है। अभियुक्त के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पंजीकृत मुकदमे का विवरण-
- मु0अ0सं0 372/2021 धारा 379/411 भादंवि
गिऱफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
- राजू उर्फ इस्तयाक अली पुत्र मुस्ताक अली निवासी फगनौल थाना जैथरा जिला एटा।
बरामदगी-
- उक्त घटना में चोरी गयी भैंस बरामद।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-
- उ0नि0 चरन सिंह
- है0का0 45 बृहमजीत
- का0 81 धर्मवीर
- का0 चालक देवेन्द्र भारद्वाज।