
एटा- थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, वांछित/वारंटीयों के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो वारण्टी अभियुक्त गिरफ्तार। जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था व अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण बनाए रखने के परिदृश्य वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वारंटी तथा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीगंज पुलिस द्वारा दो वारण्टी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 14.08.2021 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर वारण्टी अभियुक्त सुन्दरम उर्फ बाबा पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू निवासी ग्राम विजैदेपुर थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित मु0अ0सं0 36/2021 धारा 354/506 भादवि व 8 पोक्सो एक्ट व 67 IT ACT एवं अनिल कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मिहुता थाना अलीगंज जनपद एटा सम्बन्धित वाद सं0 504/2013 व मु0अ0सं0 371/2012 धारा 272 भादवि व 60/62 आबकारी अधि0 को उन्हीं के घर के पास से गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता-
1- सुन्दरम उर्फ बाबा पुत्र राजवीर उर्फ पप्पू निवासी ग्राम विजैदेपुर थाना अलीगंज जनपद एटा
2- अनिल कुमार पुत्र रामस्वरूप निवासी ग्राम मिहुता थाना अलीगंज जनपद एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बलः-
1- उपनिरीक्षक विजेन्द्र सिंह
- उपनिरीक्षक नितिन कुमार
- मुख्य आरक्षी वसन्त कुमार
4- आरक्षी सुनील कुमार