3000 अपात्र किसानों की पीएम सम्मान निधि रोकी गई”

“3000 अपात्र किसानों की पीएम सम्मान निधि रोकी गई”

एटा – प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के सत्यापन में अपात्र पाए जाने वाले किसानों की किस्त रोकने के साथ उनसे प्राप्त हुई किस्तों का रुपया भी वापस लिया जा रहा है।
बुधवार को योजना प्रभारी पुष्पेंद्र कुमार गौतम एवं उप कृषि निदेशक कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक अभिषेक चौहान ने सयुक्त रुप से बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ जनपद के कुल दो लाख 87हजार 811 किसानों को मिल रहा है। जिसमें से पिछले वर्ष पांच एवं इस वर्ष दस प्रतिशत यानी कुल 36 हजार 172 किसानों का सत्यापन तहसील स्तर से किया गया है। सत्यापन के बाद 2923 किसान योजना में अपात्र पाए गए है। उन्होंने बताया कि तहसील की रिपोर्ट के अनुसार अपात्र सभी किसानों की किस्ते भारत सरकार की पोर्टल पर रोक दी गई है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks