रास्ते में कार रुकवाई और प्रेमी संग हो गई फरार

यूपी : सात मिनट मेँ स्वाहा हुआ सात जन्मों का बंधन! धूमधाम से मंदिर में की शादी, रास्ते में कार रुकवाई और प्रेमी संग हो गई फरार

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां भटनी क्षेत्र में मंदिर में शादी के बाद ससुराल जा रही एक दुल्हन ने पहले कार रुकवाई और फिर प्रेमी संग फरार हो गई। रास्ते में कार सवार दूल्हा पत्नी के इंतजार में बैठा रहा लेकिन जब वह नहीं आई तो वह बरातियों संग मायूस होकर घर लौट गया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार, खुखुंदू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी भटनी इलाके में एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधु पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया। फिर हिन्दू रीति- रिवाज से सोमवार शाम शादी संपन्न हुई।

दुल्हन बनी युवती कार में सवार होकर दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद उसने गाड़ी रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह दूल्हे को इंतजार करने की बात कही।

काफी समय गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर बराती दुल्हन को ढूंढने लगे, लेकिन वह नहीं मिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है।

इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर लौट गया।

फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नहीं चला। इस बाबत एसओ भटनी श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है ल

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks