इंस्ट्राग्राम पर भी सामने आया हनीट्रैप का नया जाल, क्राइम ब्रांच कर रही जांच

इंस्ट्राग्राम पर भी सामने आया हनीट्रैप का नया जाल, क्राइम ब्रांच कर रही जांच

कानपुर में हनीट्रैप कर लोगों को फंसाने की घटना इंस्टाग्राम से भी शुरू हो चुकी है। क्राइम ब्रांच के पास इस तरह की दो शिकायतें पहुंची थीं। जिनकी वह जांच करा रहे थे।
अभी तक इस तरह के मामले फेसबुक से व्हाट्सएप तक जाते थे। इंस्टाग्राम से हनीट्रैप में फंसाने का यह अपने आप में पहला मामला है।
क्या हैं पूरा मामला….
कानपुर के दो युवकों को लड़कियों ने इंस्टाग्राम के जरिए अपने जाल में फंसाया। लड़कियों ने पहले उन्हें फॉलो करना शुरू किया। जब युवकों ने भी फॉलो किया तो फिर प्राइवेट मैसेज पर उनसे दोस्ती की शुरुआत की। युवतियों ने खुद को टीचर बताया मगर फेसबुक की तरह यहां पर उनसे न्यूड चैट करने के लिए नहीं कहा गया। सप्ताह भर तक युवकों से नार्मल बातचीत कर दोस्ती बढ़ाई गई। उसके बाद लड़कियों ने वीडियो चैट करने के लिए कहा। जिसपर युवक मान गए। इंस्टाग्राम का ही वीडियो चैट एप का इस्तेमाल किया गया। वीडियो ऑन होते ही वह रिकॉर्डेड वीडियो निकला और बाकी की प्रक्रिया व्हाट्स एप के जरिए हनीट्रैप में फंसाने जैसी थी। स्क्रीन शॉट लेने के बाद लड़कियों ने युवकों को स्क्रीन शॉट भेजकर ब्लैकमेल किया और दोनों से लगभग 35 हजार की ठगी को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच के पूर्व एडीसीपी से युवकों ने फोन पर शिकायत की। जिसपर उन्होंने प्रार्थना पत्र देने के लिए कहा। पीड़ितों की तरफ से अभी तक कोई प्रार्थना पत्र नहीं आया है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks