
एटा – थाना नयागांव पुलिस को मिली सफलता, बन्दनगर में हुई दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी सास व ससुर गिरफ्तार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना नयागांव पुलिस द्वारा दहेज हत्या की घटना में वांछित चल रहे आरोपी सास व ससुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। *घटना* :- दिनाँक 21-06-2021 को वादी श्री ग्रीशचन्द्र पुत्र कालिका सिंह निवासी ग्राम मो0 कछियाना लिंजीगंज थाना मऊदरबाजा जिला फर्रुखाबाद द्वारा थाना नयागांव पर इस आशय की सूचना दी गयी कि वादी ने अपनी पुत्री आकांक्षा की शादी अजय कुमार पुत्र रामविलास निवासी ग्राम बन्दनगर थाना नयागांव एटा के साथ की थी, दिनांक 21-06-2021 को अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते उसके ससुरालीजनों द्वारा उसकी हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना नयागांव पर मुअसं- 93/2021 धारा 498A/304B भादंवि व ¾ द.प्र.अधि. पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारी* :- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुए घटना में फरार चल रहे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष नयागांव को निर्देशित किया गया। दिनांक 09-08-2021 को थाना नयागांव पुलिस द्वारा उक्त घटना में फरार चल रहे आरोपी सास श्रीमती रामा देवी व ससुर रामविलास को करणपुर चौराहे के पास से समय करीब 09.05 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता-
1- रामविलास पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम बन्दनगर थाना नयागांव जनपद एटा
2- श्रीमती रामा देवी पत्नी रामविलास निवासी ग्राम बंद नगर थाना गांव एटा
गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-
- उप निरीक्षक श्री यशवीर सिंह
- आरक्षी 982 नितिन कुमार
- का0 1594 आकाश बंसल
4- महिला आरक्षी 1473 निधि चौहान