करंट की चपेट में आकर अधेड़ की हुई मौत-रिपोर्ट,प्रधुम्न कटियार

करंट की चपेट में आकर अधेड़ की हुई मौत
बिल्हौर– थाना क्षेत्र के पुराना अरौल निवासी 48 वर्षीय मुकेश गुप्ता पुत्र गोपाली अरौल में घर बनाकर रहता था एवं उसकी मिठाई की दुकान है। पिछले दो दिनों से वह घर पर अकेला था। मृतक की पत्नी का कानपुर में बीमारी बस उपचार चल रहा था और उसका पुत्र वहीं अपनी मां के साथ मौजूद था, शनिवार सुबह कानपुर में मौजूद उसके पुत्र बात करने के लिए काल की तो फोन नहीं उठा, कई बार कॉल करने और फोन न उठने पर उसने पड़ोस में रहने वाले एक युवक को फोन कर अपने पिता से बात कराने के लिए कहा, युवक जब उसके घर बात कराने के लिए पहुंचा , किंतु दरवाजा बंद होने और कई बार आवाज देने के बाद भी दरवाजा न खुलने की जानकारी मिलने पर मृतक के पुत्र ने अपने चाचा को सूचना दी, मौके पर पहुंचे मृतक के भाई ने दरवाजा न खुलने पर किसी तरह छत पर जाकर स्थित की जानकारी की तो वह कमरे में इनवर्टर के पास म्रत पड़े थे और उनका शरीर झुलसा हुआ था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पूंछने पर थाना प्रभारी संतोष कुमार अवस्थी ने बताया कि करंट के चपेट से मौत हुई प्रतीत होती है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।

About The Author

Team KNLS Live

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks