शिवालयों में तड़के से ही गूंजने लगे भगवान शिव के जयकारे

सावन की शिवरात्रि को शिवालयों में भगवान शिव के जयकारे गूंजते रहे। तड़के सुबह चार बजे जलाभिषेक आरंभ हो गया। गंगा जल लेकर पहुंचे श्रद्धालुओं गंगा जल के साथ बेल पत्ती, भांग धतूरा आदि चढ़ाकर भगवान शिव को मनाने का प्रयास किया। शिवालयों के पास मेले जैसी स्थिति रही। दोपहर तक श्रद्धालु पहुंचते रहे। शाम को भी देवालयों को सजाया गया। महिलाओं ने कीर्तन कर शिव भक्ति से सराबोर कर दिया। उधर शिव भक्तों ने शिवरात्रि का व्रत रखकर फलाहार ग्रहण किया।

नया मुरादाबाद स्थित महाकालेश्वर धाम में नया मुरादाबाद सहित पाकबड़ा के भी शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। लाइन पार स्थित माता मंदिर में पुजारी लाल सिंह ने पूजन कराया। सुबह श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शाम महिलाओं ने कीर्तन किया। खुशहाल पुर रोड स्थित ऋणमुक्तेश्वर मंदिर में तड़के से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक आरंभ कर दिया। शाम के समय कीर्तन की धूम रही। गुजराती मोहल्ला स्थित सियाराम मंदिर में स्थित 108 शिवलिंग की शिव भक्तों ने आराधना की। किसरौल स्थित गंगा मंदिर और लोकोशेड स्थित शक्ति लोक शिवालय में जलाभिषेक के लिए शिव भक्त उमड़े रहे। बुधबाजार स्थित दुर्गा भवन मंदिर में पुजारी परम राज जोशी ने पूजन कराया। इसके अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजाअर्चना कर भगवान शिव को मनाने का प्रयास किया।

चौरासी घंटा मंदिर:-

चौरासी घंटा मंदिर भीड़ के कारण रात तीन बजे खोल दिया गया। सफाई और धुलाई के बाद सुबह चार बजे से जलाभिषेक आरंभ करा दिया गया। पंडित विष्णु दत्त शर्मा ने बताया मंदिर खुलने से पहले ही श्रद्धालुओं ने गंगाजल लेकर पहुंचना शुरू कर दिया। पांच बजे तक अन्य श्रद्धालु भी आना शुरू हो गये। इनके आने का सिलसिला दोपहर एक बजे तक जारी रहा। शाम को शिवालय को आकर्षक ढंग से सजाया गया। सायं भी शिव भक्तों में भोले बाबा के दर्शन किये।

बाबा झारखंडी का मंदिर:-

बाबा झारखंडी के मंदिर पर भी देर रात ही श्रद्धालु गंगाजल लेकर पहुंच गए। महंत भोले नाथ ने बताया भीड़ और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर के कपाट सुबह चार बजे ही खोल दिये गए। पहले गंगाजल लाने वाले शिव भक्तों को प्रवेश कराया गया। लगभग पांच बजे से अन्य श्रद्धालुओं ने भी आना शुरू कर दिया। सभी ने भगवान शिव के जलाभिषेक के साथ बेल पत्ती, भांग धतूरा अर्पित कर मन्नतें मांगी। यह सिलसिला दोपहर तक चलता रहा।

 

मनोकामना श्रीहनुमान मंदिर:-

मनोकामना श्री हनुमान मंदिर रेलवे कालोनी में जलाभिषेक सुबह 7 बजे आरंभ हुआ। पूजन पुजारी अनिल भारद्वाज ने कराया। श्रद्धालुओं के आने-जाने का मार्ग तो मुख्य द्वार ही रहा। मगर बीच में रेलिंग लगा दी गई। भक्तजनों ने भगवान शिव का जलाभिषेक करने के साथ ही अन्य देवी देवताओं की भ्ी पूजा-अर्चना की। शाम के समय महिलाओं ने कीर्तन कर भक्ति भाव से सराबोर कर दिया।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks