जवाहर नवोदय विद्यालय के शैक्षिण सत्र 2021-22 के लिए कक्षा छठवीं में प्रवेश परीक्षा 11 अगस्त को विभिन्न केंद्रो परीक्षा संपन्न होगी। जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य बीके जैन ने बताया कि शैक्षाणिक सत्र 2021-22 के लिए छठवीं की परीक्षा बुधवार 11 अगस्त को आयोजित की जाएगी। सभी पंजीकृत छात्र-छात्राएं परीक्षा की पुनर्निर्धारित तिथि के लिए प्रवेश पत्र खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रवेश पत्र में दिए गए कोविड प्रोटोकॉल संबधी दिशा- निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।