सराहनीय कार्य परिवार परामर्श केंद्र एटा।

एटा।आज दिनांक 06.08.2021 को महिला थाना एटा पर परिवार परामर्श केंद्र की मीटिंग आयोजित हुई जिसमें महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी श्रीमती कंचन कटियार और प्रभारी निरीक्षक महिला थाना और निरीक्षक के पी सिंह उपस्थित रहे। जिसमें आवेदिका भारती पुत्री रोहन निवासी जाटव पुरा थाना कोतवाली नगर एटा अपने परिजन के साथ और विपक्षी प्रदीप पुत्र पप्पू सिंह निवासी गुड़िया बाद थाना दिल्ली गेट जिला अलीगढ़ तथा श्रीमती विनेश पुत्री जगरूप सिंह निवासी घनघुरिया थाना रिजोर एटा तथा उनके पति बंटू पुत्र किताब सिंह निवासी रामनगर थाना मारहरा एटा तथा प्रियंका पत्नी महेश निवासी भगत थाना मिरहची और विपक्षी महेश पुत्र ज्ञान सिंह थाना मारहरा एटा अपने परिजनों के साथ थाने आए। दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने के बाद उनका समझौता कराया गया।