मुकुल गोयल को डीजीपी नियुक्त करने की वैधानिकता को चुनौती

बड़ी खबर: मुकुल गोयल को डीजीपी नियुक्त करने की वैधानिकता को चुनौती

प्रयागराज-सीनियर आईपीएस मुकुल गोयल को डीजीपी नियुक्त करने की वैधानिकता को चुनौती अविनाश प्रकाश पाठक की ओर से दाखिल की गई है जनहित याचिका याचिका में कहा गया है कि डीजीपी मुकुल गोयल पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे वर्ष 2005 में यूपी पुलिस भर्ती में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप थे उनके विरुद्ध लखनऊ के महानगर थाने में अभियोग भी पंजीकृत हुआ था वर्ष 2007 में तत्कालीन राज्य सरकार ने जांच के आदेश दिए थे तत्कालीन डीजीपी विक्रम सिंह ने प्रकरण की जांच भ्रष्टाचार निवारण संस्थान को सौंपी थी याची ने इस मामले की शिकायत वर्ष 2017 में प्रधानमंत्री कार्यालय को प्रेषित की थी, जिस पर 23 फरवरी 2018 को गृह मंत्रालय में आईपीएस सेक्शन सचिव मुकेश साहनी ने पत्र भी लिखा भ्रष्टाचार की जांच के लिए यूपी के तत्कालीन प्रमुख सचिव गृह को पत्र लिखा था कि जांच कर शिकायतकर्ता अविनाश पाठक को अवगत कराएं साथ ही गृह मंत्रालय को भी उसकी सूचना दें, लेकिन लगातार पत्राचार के बावजूद यूपी के प्रमुख सचिव, गृह द्वारा अब तक कोई कार्यवाही नहीं की गई

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks