अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अपहरण तथा दुष्कर्म की घटना में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 615/21धारा 366, 376, 506 भादंवि की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त मौ0 शाहरुख को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। *घटनाः-* दिनांक 15.7.2021 को वादी द्वारा थाना कोतवाली नगर पर इस आशय की सूचना दी कि अभियुक्त शाहरुख वादी की पत्नी को उसके चार बच्चों के साथ बहला फुसला कर भगा ले गया है। इस सूचना पर थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0स0 615/21धारा 366, 376, 506 भादंवि बनाम मौ0 शाहरुख पंजीकृत किया गया *गिरफ्तारीः* - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना में फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर को निर्देशित किया गया। दिनांक 06.08.2021 को अभियोग उपरोक्त की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्त शाहरुख को मुखिबर की सूचना पर बस स्टैण्ड एटा से समय 11.15 बजे गिरफ्तार कर थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-

  1. मौ0 शाहरुख पुत्र श्री मुन्ना खाँ निवासी किदवई नगर थाना कोतवाली नगर एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 श्री शिवकुमार
  2. है0का0 उपेन्द्र सिंह

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks