प्रवासी कामगार वापस लौटा , निकला कोरोना संक्रमित
बिल्हौर– बिल्हौर क्षेत्र के शिवदत्तापुर गाँव निवासी 23 वर्षीय कमलेश पुत्र गंगाराम अपने घर परिवार और अपनी जरूरतों,
जीविका के संसाधनों को जुटाने के लिए गाँव छोड़कर परदेश गया था युवक लाकडाउन से हताश होकर वापस आया और जाँच में कोरोना से संक्रमित निकला।
वह अपने और परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए धन कमाने के उद्देश्य से गाँव छोड़कर गुड़गांव गया था, किंतु कोरोना संक्रमण के कारण शासन द्वारा किए गए लॉक डाउन के चलते रोजगार ठप हो गया और संसाधनों के बंद होने से वापसी के रास्ते भी बंद हो गए, समय और अभावों की चक्की में फंसा युवक किसी तरह अपने दिन काटता रहा, प्रवासी कामगारों के शुरू हुए पलायन के बाद शासन द्वारा प्रवासी कामगारों को घर तक पहुंचाने की शुरू की गई पहल के बाद उसके बिल्हौर पहुंचने पर प्रशासन द्वारा संक्रमण की जांच के लिए उसे निर्धारित आश्रय स्थल बीआरडी इंटर कॉलेज में रोका गया और 21 मई को आश्रय स्थल में रोके गए लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई और संदिग्ध पाय गए 14 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे जांच के बाद शनिवार को आए रिपोर्ट में कमलेश को कोरोना से संक्रमित पाया गया, प्रशासन द्वारा संक्रमित युवकों को इलाज के लिए कानपुर भेजा गया, और आश्रय स्थल को सेनीटाइज किए जाने के आदेश दिए गए, वहीं इसकी सूचना जैसे ही कस्बे के लोगों को मिली, कई लोगों ने आनन फानन अपने अपने घरों को सैनिटाइज करना शुरु कर दिया ।