वाँछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार

एटा ~ थाना कोतवाली नगर पुलिस को मिली सफलता, कोतवाली नगर पुलिस द्वारा मुअसं- 667/21धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादंवि में वाँछित चल रहे दो अभियुक्त गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदयशंकर सिंह के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर श्री राजकुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना कोतवाली नगर पर पंजीकृत मु0अ0स0 667/21धारा 147, 148, 149, 307, 323, 504, 506 भादंवि की घटना में वाँछित चल रहे अभियुक्तगण 1. उमेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह 2. मधुर पुत्र उमेश कुमार निवासी गण आनन्दपुरम शिकोहाबाद रोड थाना कोतवाली नगर एटा को मुखिबर की सूचना पर अलीगंज तिराहे से समय करीब 10.45 बजे गिरफ्तार थानास्तर से अग्रिम वैधानिक आवश्यक कार्यवाही की जा रही है‌।

गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम पताः-

  1. उमेश कुमार पुत्र कप्तान सिंह निवासी आनन्दपुरम शिकोहाबाद रोड थाना कोतवाली नगर एटा
  2. मधुर पुत्र उमेश कुमार निवासी आनन्दपुरम शिकोहाबाद रोड थाना कोतवाली नगर एटा।

गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल-

  1. उ0नि0 श्री विजय सिंह
  2. कां0 रामवीर सिंह
  3. कां0 विक्रान्त कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks