प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक जी का मनाया गया जन्मदिन जैथरा में

एटा।उत्तर प्रदेश के जनपद एटा के तहसील अलीगंज के कस्बा जैथरा प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक श्री विशाल भारद्वाज जी का आज दिनांक 2 अगस्त 2021 को एस आर पेट्रोल पंप के सामने अबतक टीवी चैनल पर 60वां जन्मदिन बड़े हर्षोल्लास के साथ कस्बा जैथरा में मनाया गया। जिसमे उपस्थित प्रेस फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष श्री सरवन हुसैन की अध्यक्षता में मनाया गया माननीय संस्थापक विशाल भारद्वाज जी के बारे में प्रदेश अध्यक्ष ने विस्तार में बताया तथा साथ ही यह भी कहा कि संगठन के पदाधिकारी व सदस्यों की पीड़िता को बर्दाश्त नहीं करेगा संगठन जिस में उपस्थित प्रदेश उपाध्यक्ष मु. आयाज, प्रदेश उपाध्यक्ष रजनेश कुमार सिंह, इंद्रपाल सिंह सोलंकी, शकील अंसारी, अवधेश कुमार तहसील कोषाध्यक्ष ,हरिओम शर्मा जिला महामंत्री, अमरकांत सिंह राठौर जिला उपाध्यक्ष, अजीत यादव, नागेंद्र सिंह यादव ,जिला अध्यक्ष हिरदेश गुप्ता, अरविंद गोस्वामी तहसील महासचिव अलीगंज, तहसील अध्यक्ष मुनी पाल सिंह चौहान, योगेंद्र यादव आदि समस्त पत्रकार बंधु उपस्थित हुए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री सरवन हुसैन जी के द्वारा जनपद एटा के जिलाध्यक्ष श्री हृदेश कुमार गुप्ता तथा तहसील अध्यक्ष अलीगंज श्री मुनी पाल सिंह चौहान जी को नियुक्त पत्र प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा वितरित किए गए।