एटा- थाना जैथरा पुलिस को मिली सफलता, नाबालिग बालिका से छेडछाड के मामले में वांछित चल रहा अभियुक्त गिरफ्तार।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में थाना जैथरा पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ की घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त शिव कुमार को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
*घटना -* दिनांक 30.07.2021 को वादी सुखराम सिंह पुत्र श्री कृष्ण निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना जैथरा जनपद एटा द्वारा थाना जैथरा पर इस आशय की सूचना दी गयी कि दिनांक 29.07.2021 को वादी की नाबालिग पुत्री कूड़ा डालने गई थी तभी वहां पर पहले से मौजूद शिवकुमार उर्फ पंची पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना जैथरा ने वादी की पुत्री के साथ छेड़छाड़ की उसके शोर मचाने पर कुछ लोगों को आता देख शिवकुमार मौके से भाग गया है। इस सूचना पर थाना जैथऱा पर मु0अ0स0 337/2021 धारा 354क(1) (i) आईपीसी व 7/8 पोक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया।
*गिरफ्तारी-* उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थानाध्यक्ष जैथरा सुधीर कुमार सिंह को अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। दिनांक 01.08.2021 को थाना जैथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शिवकुमार उर्फ पंची को काली नदी के पास से गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-*
1. शिव कुमार उर्फ पंची पुत्र रक्षपाल सिंह निवासी ग्राम शहबाजपुर थाना जैथरा जनपद एटा।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1. उ0नि0 श्रवण कुमार निगम थाना जैथरा जिला एटा
2.का0 रोहित
3. का0 पवन कुमार