विवि की परीक्षा में नब्बे से अधिक रहे गैरहाजिर

विवि संबद्ध महाविद्यालयों में जारी स्नातक व परास्नातक द्वितीय व अंतिम वर्ष की परीक्षाओं में तीसरे दिन नब्बे से अधिक परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। कोविड नियमों का पालन करते हुए आयोजित की जा रही परीक्षा में मास्क व सेनेटाइजर की अनिवार्यता रही।

हिन्दू कॉलेज के परीक्षा प्रभारी डा. संजय रस्तोगी ने बताया कि पहली पाली में पंजीकृत 1234 परीक्षार्थियों में से 1286 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 48 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में पंजीकृत 1225 परीक्षार्थियों में से 1187 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। 38 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। तीसरी पाली में पंजीकृत 698 परीक्षार्थियों में से 692 ने परीक्षा दी, जबकि 6 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि सभी केंद्रों पर कोविड नियमों के अनुपालन में परीक्षा कराई गईं।

About The Author

NAZIM HUSAIN

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks