पूर्व केंद्रीय मंत्री ने लोगो के हाथों पर सेनेटाइजर खुद कराई और मास्क वितरण किये*
एटा*निधौली कलां*-समाजवादी पार्टी का करोंना वायरस के बचाव हेतु जागरूकता अभियान विधानसभा क्षेत्र में गत 45 दिन से लगातार जारी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री रामजी लाल सुमन के निर्देशन पर जलेसर क्षेत्र के पूर्व विधायक रणजीत सुमन के कुशल नेतृत्व में मास्क वितरण का कार्यक्रम विकास खण्ड के बाबसा पर संम्पन्न हुआ। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुमन ने लोगों को जागरुक करते हुए बताया कि साफ-सफाई उचित दूरी बनाकर रहना ही इस बीमारी का उपाय है। इस महामारी के संकट में हम गरीब बेसहारा लोगों का ज्यादा से ज्यादा सहयोग करें ।
सरकारी व्यवस्थाएं महामारी के इस संकट में नाकाफी है ।इस अवसर पर श्री वीरेंद्र सिंह प्रधान, राजेंद्र सिंह कुशवाह प्रधान, भीषण पाल प्रधान, बंटी यादव,देवेंद्र सिंह,राकेश यादव,धर्मेंद्र यादव,अरविंद यादव, गफ्फार यादव, मुन्नालाल राजपूत,बीरेंद्र सिंह शास्त्री, राजेश यादव, शेषपाल फौजी, राजपाल बघेल, जगमोहन बघेल,साधु सिंह प्रधान, बॉबी यादव,राका यादव, राकेश पुष्कर आदि सपाई मौजूद थे