एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार

एटा – थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान एक शातिर जिलाबदर अपराधी गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जिलाबदर अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा एक शातिर जिलाबदर अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है। घटनाक्रमानुसार दिनांक 20.07.2021 को थाना राजा का रामपुर पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एक जिला बदर अभियुक्त रविन्द्र सिंह पुत्र गंगा सहाय यादव निवासी ग्राम लालपुर बुजुर्ग थाना राजा का रामपुर जनपद एटा को समय करीब 18.10 बजे गिरफ्तार कर थाना राजा का रामपुर पर *मु0अ0सं0- 69/21 धारा 3/10 गुण्डा एक्ट* पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
1- रविन्द्र सिंह पुत्र गंगा सहाय यादव निवासी ग्राम लालपुर बुजुर्ग थाना राजा का रामपुर जनपद एटा

गिरफ्तार करने वाला पुलिसबल-

  1. उ.नि. मोहित राणा
  2. हे.का. अहिबरन सिंह
  3. का. राहुल कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks