
* एटा की बेटी – मेरी छोटी बहिन – माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत कासगंज – श्रीमती रत्नेश कश्यप का कश्यप समाज ने किया अविस्मर्णीय अभिनदंन*
कासगंज के मुहल्ला खेडिया स्थित महर्षि कश्यप धर्मशाला में गत मगंलवार की सांय कश्यप निषाद सगंठन के जिला प्रभारी चन्द्रभान कश्यप ” वीरू ” व सगंठन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा सगंठन के बैनर तले ” एटा की बेटी – मेरी पारिवारिक छोटी बहिन ” माननीय अध्यक्ष जिला पंचायत कासगंज श्रीमती रत्नेश कश्यप एवं उनके पति श्री बॉबी कश्यप का कश्यप समाज द्वारा अविस्मर्णीय अभिनदंन व वदंन किया गया ! इस अवसर पर समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे !