जिला मजिस्ट्रेट ने बकरीद के अवसर पर जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु मजिस्ट्रेट, पुलिस अधिकारियों को किया तैनात

एटा। जिला मजिस्ट्रेट अंकित कुमार अग्रवाल ने सूचित किया है कि गत वर्षां भांति इस वर्ष ईद-उल-जुहा बकरीद का त्योहार चन्द्र दर्शन के अनुसार 21 जुलाई को मनाया जाएगा। क्योंकि कोविड महामारी के तृतीय वेब के फैलने का खतरा उत्पन्न हो रहा है, जिससे सतर्कता बरतने एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना बार मजिस्ट्रेट ड्यूटी लगाई गई है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशानुसार एसडीएम सदर अलंकार अग्निहोत्री, सीओ सिटी राजकुमार सिंह को थाना कोतवाली नगर, कोतवाली देहात, बागवाला क्षेत्र में एवं विवेक राजपूत डिप्टी कलेक्टर, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान को थाना मारहरा, मिरहची, पिलुआ तथा एएसडीएम राजीव कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी कमलेश त्रिवेदी को थाना सकीट, मलावन, रिजोर एवं चंद्र प्रकाश सिंह तहसीलदार एटा, शंभू नाथ प्रभारी निरीक्षक थाना निधौली कला को थाना निधौली कला क्षेत्र एवं एसपी वर्मा उप जिलाधिकारी अलीगंज, राघवेंद्र सिंह राठौर क्षेत्राधिकारी अलीगंज को थाना अलीगंज, जैथरा नयागांव, राजा का रामपुर, जसरथपुर क्षेत्र में तथा मानवेंद्र सिंह उप जिलाधिकारी जलेसर, सुनील कुमार त्यागी क्षेत्राधिकारी जलेसर को थाना जलेसर, अवागढ़, सकरौली क्षेत्र में तैनात किया गया है।
जिला मजिस्ट्रेट ने निर्देश दिए कि तैनात सभी अधिकारी गण अपनी अपनी तैनाती के स्थान पर नियत समय पर पहुंचकर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे तथा कुशलता की सूचना उपलब्ध कराएंगे। इसके अतिरिक्त किसी अन्य स्थान पर शांति व्यवस्था हेतु ड्यूटी लगाना आवश्यक हो तो संबंधित उप जिला मजिस्ट्रेट अपने स्तर से तहसील स्तरीय अधिकारियों की तैनाती कर सकते हैं। उप जिला मजिस्ट्रेट सभी तैनात अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से समन्वय बनाए रखते हुए अपनी संपूर्ण तहसील क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु उत्तरदाई होंगे। अपर जिला मजिस्ट्रेट प्रशासन विवेक कुमार मिश्र इस दौरान कानून व्यवस्था कायम रखने हेतु पूरे जनपद की कानून एवं शांति व्यवस्था के प्रभारी होंगे।