लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही आशा

लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही आशा कार्यकर्ता

एटा,

कोविड-19 को पूरी तरह से मात देने के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों तक वैक्सीन पहुंचाने की हर संभव कोशिश की जा रही है। टीकाकरण की गति को बढ़ाने और समुदाय के लोगों को प्रेरित करने में आशा कार्यकर्ता और दूसरे फ्रंटलाइन वर्कर्स भी मदद कर रहे हैं। आशा कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र में ज्यादा जोखिम वाले लोगों और गंभीर बीमारियों से ग्रसित लोगों को विशेष तौर पर टीका लगवाने की सलाह दे रही हैं।

ब्लॉक निधौली कलां क्षेत्र की आशा संगिनी अर्जुमन ने बताया कि वह अपने कार्य क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही है। वह लोगों को बता रही हैं कि टीका बिल्कुल सुरक्षित है व टीका से घबराने वाली कोई बात नहीं है। साथ ही वह लोगों को टीका लगने के बाद भी मास्क लगाने, दो गज सामाजिक दूरी का पालन करते रहने के लिए जागरूक कर रही हैं। जिससे लोग स्वयं व अपने परिवार को कोरोना वायरस से सुरक्षित रख सकें।


अर्जुमन बताती हैं कि वह वसुंधरा, नगला गलुआ, नगला भूरा की आशा समेत 20 आशा कार्यकर्ताओं की मेंटरिंग एंड हैंड होल्ड सपोर्ट करती हैं। व उनके कार्य क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता अपने कार्य क्षेत्र घर घर जाकर लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। जिसके चलते उनके कार्य क्षेत्र में टीका लगवाने वालों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि शुरू में लोगों में टीका के खिलाफ काफी भ्रांतियां फैली हुई थी। परंतु अब लोग जागरूक हो रहे हैं। आशा कार्यकर्ता लोगों को प्रेरित करने के साथ-साथ उन्हें समीपस्थ कोविड-19 टीकाकरण केंद्र के विषय में जानकारी देती हैं । व वह लोगों को बताती हैं कि कोरोना अभी खत्म नहीं हुआ है इसलिए मास्क जरूर लगाएं और दो गज दूरी व कोरोना के अनुरूप व्यवहारों का पालन करते रहें।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks