
Raj Kundra की गिरफ्तारी के बीच वायरल हो रहा Kapil Sharma का वीडियो, कमाई को लेकर किया था सवाल
~शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति राज कुंद्रा (Raj Kundra) की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है और इन्हीं मीम्स में कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो उनकी कमाई के बारे में सवाल पूछ रहे हैं~
नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और नामी बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को हाल ही में गिरफ्तार कर लिया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरत में हैं और सोशल मीडिया पर उनसे जुड़ी खबरों का अंबार लग गया है. ऐसे में एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा राज कुंद्रा से उनकी कमाई के बारे में सवाल पूछ रहे हैं.
वायरल हो रहा पुराना वीडियो
राज कुंद्रा (Raj Kundra) को पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें कुछ ऐप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इस गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर जैसे मीम्स की बाढ़ ही आ गई और कपिल शर्मा (Kapil Sharma) का एक पुराना वीडियो वायरल होने लगा. इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि ‘द कपिल शर्मा शो’ में शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और अपनी बहन शमिता शेट्टी के साथ पहुंची हैं. कपिल शर्मा अपना सवाल पूछते हैं कि बिना कुछ किए पैसे कैसे कमा लेते हो? यह सुनकर सब हंसने लग जाते हैं.
ये भी पढ़ें: Raj Kundra ने गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले शेयर किया था ये Video, लोगों ने लगाई खूब लताड़
शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को क्राइम ब्रांच ने
अश्लील फिल्में बनाने के आरोप मे किया गिरफ्तार.
Finally everyone got the right answer of the question asked by kapil sharma on #TheKapilSharmaShow many years ago.#RajKundra #shilpashettykundra #RajKundraArrest pic.twitter.com/TcMFujKiyu
— Dessie Aussie (@DessieAussie) July 19, 2021
शर्लिन और पूनम ने दिया स्टेटमेंट
आपको बता दें राज कुंद्रा (Raj Kundra) वाले मामले में शर्लिन चोपड़ा और पूनम पांडे ने महाराष्ट्र साइबर सेल को स्टेटमेंट दिया कि उन्हें Adult Industry में लाने वाला राज कुंद्रा (Raj Kundra) है. उसने शर्लिन चोपड़ा को हर प्रोजेक्ट के लिए 30 लाख रुपये का पेमेंट किया है. शर्लिन ने राज कुंद्रा के साथ ऐसे करीब 15 से 20 प्रोजेक्ट किए हैं.
एकता कपूर का भी नाम आया सामने
जानकारी के मुताबिक सबसे पहले सॉफ्ट पोर्नोग्राफी मामले में राज कुंद्रा (Raj Kundra) का महाराष्ट्र साइबर सेल ने स्टेटमेंट लिया था. सेल ने इसी साल 26 मार्च को इसी मामले में एकता कपूर का भी स्टेटमेंट लिया गया था.