निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत वितरित किए गए नियुक्ति पत्र

जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में नवचयनितों को वितरित किए नियुक्ति पत्र

एटा। मिशन रोजगार निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा चयनित युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग में 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। एनआईसी एटा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, सीडीओ अवधेश कुमार वाजपेयी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह द्वारा जनपद एटा से चयनित हुए तीन अभ्यर्थियों में से दो अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।

जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने कहा कि शासन के निर्देश पर युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में युवक मंगल दलों का गठन करने बाद युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से खेल सामिग्री भी वितरित की गई है। अब हमें ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूंद की गतिविधियों को आगे बढ़ाना है। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं का सही मार्गदर्शन करके उनके भविष्य को उज्ज्वल बनाने हेतु सार्थक प्रयास किया जाना है।

इस अवसर पर सदर विधायक विपिन कुमार वर्मा डेविड, मारहरा विधायक वीरेन्द्र सिंह लोधी, सीडीओ अवधेश कुमार वाजपेयी, डीडीओ एसएन सिंह कुशवाह, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जीवाराम वर्मा, नवचयनित अभ्यर्थी आदि मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks