*मण्डल में गेहूॅ खरीद के लिये धनराशि और बारदाना की कोई कमी नहीं*
*किसानों से आग्रह है कि वह अपनी उपज का सही मूल्य प्राप्त करें*
*शासन द्वारा बनाये गये क्रय केन्द्रों पर गेहूॅ लाकर न्यूनतम समर्थन मूल्य प्राप्त करें*
*किसान बन्धु गेहूॅ क्रय के संबंध में किसी भी प्रकार की समस्या के लिये तत्काल नम्बर डायल करें- मण्डलायुक्त*
मण्डलायुक्त जी.एस. प्रियदर्शी ने बताया है कि अलीगढ में शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य 259900 मीट्रिक टन के सापेक्ष विभिन्न संस्थाओं के क्रय केन्द्रों द्वारा 30184 किसानों से 129092.32 मीट्रिक टन गेहूॅ की खरीद की जा चुकी है, जो लक्ष्य का लगभग 50 फीसद है। उन्होंने बताया कि मण्डल के प्रत्येक जनपद में खरीद जोरों पर है। किसानों की सुविधाओं का ध्यान में रखते हुये कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिये सरकार द्वारा जारी गाइडलान्स का भी शतप्रतिशत अनुपालन कराया जा रहा है। मण्डल में गेहूॅ खरीद में बोरों एवं भुगतान हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं है। प्रत्येक जनपद में अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण भी किया जा रहा है, ताकि किसानों का किसी भी स्तर पर शोषण न हो। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वह गेहूॅ खरीद के उपराॅत निर्धारित अवधि में किसान के खातों में गेहूॅ का क्रय मूल्य अवश्य हस्तान्तरित करवा दें। इसी प्रकार से सभी एसडीएम को भी जिलाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है कि वह सत्यापन प्रक्रिया में देरी न करें। उन्होंने किसानों को आóस्त किया कि गेहूॅ खरीद प्रक्रिया में सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, किसान अपना अधिक से अधिक गेहूॅ क्रय केन्द्रों पर लायें। उन्होंने बताया कि केन्द्रो पर आवश्यकता के अनुरूप पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि जल्द ही कोलकता से 15 लाख बोरे मण्डल को और प्राप्त हो रहे हैं। बारदाना की कोई समस्या नहीं है। किसानों को किसी प्रकार की समस्या पेश न आये इसके लिये मण्डल एवं जिला स्तर पर निरंतर गेहूॅ खरीद की समीक्षा की जा रही है।
गेहूॅ खरीद के बारे में आरएफसी अशोक कुमार पाल द्वारा बताया गया कि शासन द्वारा तय किया गया लक्ष्य हम शीध्र प्राप्त कर लेंगे, वर्तमान में मण्डल मे गेहूॅ की खरीद जोरों पर है। खरीद केन्द्रों पर बारदाना समय से पहुॅचाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शासन के निर्देशों न्यूनतम समर्थन मूल्य 1925 रूपये प्रति कुन्टल पर 15 अप्रैल से गेहूॅ की खरीद आरम्भ की गयी थी। आरएफसी द्वारा बताया गया कि जनपद अलीगढ में 14850 किसानों से 62937.43 मीट्रिक टन जो कि 61.40 प्रतिशत है, की गेहूॅ खरीद की गयी है। इसी प्रकार से जनपद एटा में 6286 किसानों से 25290.96 मी0टन गेहूॅ, जो कि 41.80 प्रतिशत है, गेहूॅ की खरीद की गयी है। उन्होंने बताया कि हाथरस में 5189 किसानेां से 22466.55 मीट्रिक टन गेहॅू जो कि 38.80 प्रतिशत एवं जनपद कासगंज में 3859 किसानों से 18397.38 मी0टन जो कि 47.17 प्रतिशत है, गेहूॅ की खरीद की जा चुकी है।
आरएफसी अशोक कुमार पाल ने किसान पंजीकरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुये बताया कि किसाना द्वारा अपने गेहूॅ की बिक्री के लिये विभाग की वेबसाइट ूूूण्बिेण्चण्हवअण्पद पर आॅनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य होता है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिये सरकार द्वारा लाॅक डाउन अवधि में भी जनसुविधा केंन्द्रांे का संचालन किया गया, जहाॅ किसाना आसानी के अपना पंजीकरण करा रहे हैं। उन्होंने बताया कि खाद्य विभाग के क्रय केन्द्रों से भी पंजीकरण कराया जा रहा है। पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में उन्होंने बताया कि स्टेप 1 से स्टेप 6 तक का पालन करना अनिवार्य होता है, इसके लिये किसान को पंजीकरण के समय खतौनी, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक लाना अनिवार्य होता है। उन्होंने बताया कि किसानों को पीएफएमएस के माध्यम से 1925 रूपये प्रति कुन्टल के हिसाब से गेहूॅ क्रय मूल्य किसान के खातों में भेजा जा रहा है, इसके साथ ही 20 रूपये प्रति कुन्टल उतराई व छनाई की मद में किसानों से केन्द्र पर श्रमिकों को नगद दिया जाना है। आरएफसी ने सभी किसाना भाइयों से अनुरोध किया है कि वह अपनी उपज क्रय केन्द्रों पर लायें, यदि किसी केन्द्र पर प्रभारी द्वारा बोरों एवं धनराशि की समस्या बताते हुये गेहूॅ क्रय करने में आनाकानी की जाती है या किसान बन्धुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना करना पडता है तो वह सम्भागीय खाद्य नियंत्रक 0571-2510480, जिला खाद्य विपणन अधिकारी अलीगढ 0571-2512824, जिला खाद्य विपणन अधिकारी एटा 9557643628, 05742-238735, जिला खाद्य विपणन अधिकारी हाथरस 8868808133, 9870674194 एवं जिला खाद्य विपणन अधिकारी कासगंज 9627735799, 05744-247007 पर सम्पर्क कर सकते हैं, उनकी समस्या की गंम्भीरता से सुना और निराकरण किया जायेगा।