दिवंगत युवा भारतीय पत्रकार को श्रधांजलि

ALIGARH

समाचार एजेंसी राईटर्स में कार्यरत युवा भारतीय फोटो पत्रकार दानिश सिद्दीकी गत दिनों अफगानिस्तान में हुए तालिबानी हमले शहीद हो गए दिवंगत युवा भारतीय पत्रकार को श्रधांजलि देने और उनकी आत्मा की शांति के लिये अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हरियाणा प्रदेश के प्रभारी #विवेक बंसल जी पूर्व #विधायक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने आज “कैंडिल मार्च” निकाला I अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर हुए कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने मोमबत्तियां जलाकर दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिये प्रार्थना की I इस अवसर पर विवेक बंसल ने कहा कि दानिश सिद्दीकी का असमय ही हमारे बीच से चला जाना भारतीय पत्रकारिता जगत की भारी क्षति है वे एक निडर और निर्भीक फोटो पत्रकार थे उनकी निडरता और साहस के लिये उन्हें सदेव याद किया जायेगा I

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks