
नई दिल्ली।आज दिनांक 18th July ,21 को अपनी शाखा द्वारा अयोजित पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी उपस्थित बंधुओं/ बहनों का बहुत बहुत आभार ! ????????
पर्यावरण संरक्षण के विभिन्न आयाम व हमारा योगदान के ऊपर परिचर्चा में हमारी शाखा के वरिष्ठ सदस्य, श्री यादराम जी कविकिंकर, दिल्ली प्रांत पश्चिम के वित्त सचिव श्री विजय जैन , आज के कार्यक्रम में सहयोगी संस्था प्रकृति – एक मिशन के संस्थापक श्री अरुण बंसल जी , RSS के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख( पर्यावरण संरक्षण गतिविधि ) श्री राजीव बंसल , तिलक जिला दिल्ली के माननीय जिला संघ चालक श्री महेंद्र दीवान जी , भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री विनीत गर्ग जी व हमारी शाखा के अध्यक्ष श्री मनोहर लाल भूटानी जी का प्रभावशाली मार्गदर्शन प्राप्त हुआ ।
कार्यक्रम के अंत में सभी को तुलसी का पौधा प्रदान किया गया व कार्यक्रम के आयोजन स्थल सरस्वती बाल मंदिर विद्यालय A2 पश्चिम विहार के प्रांगण में बहुत ही उपयोगी वृक्ष नीम, पीपल, आम , कदम, हरिश्रृंगार, नीमगिलोय, इत्यादि का रोपण किया गया