
एटा।परिवार परामर्श केंद्र -जनपद एटा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में महिला थाने में संचालित परिवार परामर्श केंद्र में आज एक टूटे परिवार को फिर से मिलाया गया, मामला थाना सिकन्दराराऊ जनपद हाथरस निवासी श्रीमती कजरी पत्नी दीपक पुत्र शिशुपाल निवासी कोतवाली नगर एटा का है, दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी, दोनों में आये दिन मारपीट होती थी, आज दोनो को समझा बुझा कर विदा किया गया, इस अवसर पर इंस्पेक्टर रज़िया सुल्ताना, काउंसलर अकरम खान के अलावा महिला थाने का स्टाफ मौजूद रहा।