भूखे प्यासे नन्हे मुन्नों की भूख प्यास का सहारा बनी खाकी

एटा ( knls ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शकंर सिहं के निर्देशन में जिले में अपराध व अपराधियों की कमर तोडने को बेताब एटा पुलिस के थाना शकरौली प्रभारी सत्यवीर सिहं ने भीषंण गर्मी के इस मौसम में जब आम आदमी गर्मी से व्याकुल है , इस दौरान उन्होनें लीक से हटकर अपने निजी फण्ड से नन्ने मुन्ने बच्चों को कोल्ड ड्रिकं व भोजन के पैकेट वितरित कर मानवीय संवेदना का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुऐ यह अभिव्यक्ति स्पष्ट करने का प्रयास किया है कि अपराध की सरजमीं को नेस्तनाबूद करने का निरतंर प्रयास करने वाली खाकी के अन्दर व्यक्तिगत जीवन में मानवीय संवेदनाऐं भी छुपी रहती हैं , यूं ही खाकी हर किसी की दुश्मन न होकर स्वंय अपनी कुर्बानी देकर आमजनमानस को भयमुक्त वातावरण देने का प्रयास करती है , यदि खाकी अपराधियों के लिऐ दुश्मन है तो वह अमन पसंद लोगों की मित्र भी है ! बहराहल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उदय शकंर सिहं के निर्देशन में खाकी ने जिले में मानवीय संवेदनाओं के कई अनूठे अविस्मर्णीय उदाहरण प्रस्तुत किऐ हैं जिनकी धरातल पर जनता जनार्दन द्वारा सराहना की जा रही है !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks