
एटा,18,जुलाई।विश्व हिन्दू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में एक बैठक का आयोजन कैंप कार्यालय शांति नगर पर किया गया। बैठक की अध्यक्षता विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने की।
बैठक को संबोधित करते हुए श्री चौहान ने कहाँ कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज जी द्वारा जनता की समस्याओं को सुनने के लिए अधिकारियों को बार-बार आदेशित किया जा रहा है लेकिन कुछ तथाकथित अधिकारी इस आदेश को मानने को तैयार नही तथा कुछ दिन पूर्व मुख्यमंत्री जी ने यह भी आदेश दिया था कि सभी अधिकारी अपना सीयूजी नंबर स्वयं फोन रिसीव करे तथा समस्या का समाधान करे लेकिन जिले में कुछ अधिकारीगण फोन उठाना मुनासिब नहीं समझ रहे हैं तथा वह अधीनस्थों से फोन उठवाते है।ऐसी शिकायतें विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों के पास लगातार आ रही है।ऐसा भी सुनने मे आया है कि जो कर्मचारी फोन उठाते है वह कहते है कि आप अपनी समस्या नोट करा दीजिए साहब अभी व्यस्त है।ऐसे अधिकारी सरकार की छवि धूमिल करने मे जुटे हुए है।जिससे जनता मे यह सन्देश जाता है कि सरकार मे अधिकारी फोन भी नही उठाते समस्या क्या निपटायेगे।
श्री चौहान ने कहाँ कि ऐसे अधिकारियों की सूची बनाकर मुख्यमंत्री जी को सौंपी जायेगी जो फोन भी नही उठा रहे तथा सरकार की छवि धूमिल करने का कार्य कर रहे है।
बैठक मे, हरीश प्रताप सिंह, अनुज दीक्षित, बैभव पचौरी, जोगिंदर कुशवाहा, निशा चौहान,आदि उपस्थित थे।