
निर्वाण लाडू चढ़ा मनाया भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक
एटा – शुक्रवार को जैन अनुयायियों ने नेमिथान भगवान का का मोक्ष कल्याण मनाया। इस दौरान श्रावक, श्राविकाओं ने ठंडी सडक स्थित नेमिनाथ मंदिर में भगवान पर 22 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया। इसके साथ ही भगवान महावीर का विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक किया गया।
नेमिनाथ भगवान के मोक्ष कल्याणक दिवस पर जैन मुनि विराग सागर महाज ने लोगों को प्रवचन सुनाए। उन्होंने कहा कि जीवन में किसी को दुख मत दो। क्यो कि किसी को दुखी करके कोई भी खुश नहीं रह सकता है। उन्होंने सभी को जियो और जीने दो के मूलमंत्र पर चलने की प्रेरणा दी।