सड़क हादसों में एमओआईसी सहित पांच लोग घायल

सड़क हादसों में एमओआईसी सहित पांच लोग घायल
एटा। अलग-अलग हुए सड़क हादसों में अवागढ़ पीएचसी के एमओआईसी सहित पांच लोग घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से चिकित्सक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। कोतवाली देहात के सामने बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे ट्रक की टक्कर लगने से कार सवार डॉ. राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने चिकित्सक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
वह अवागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी चिकित्साधिकारी हैं। उधर, कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित होटल माया पैलेस के पास ई-रिक्शा की टक्कर लगने से बाइक सवार शाहिल निवासी शादीनगर व दिलशाद निवासी न्यू रेवाड़ी मोहल्ला और मंडी समिति के सामने यहां की रहने वाली आशा देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बृहस्पतिवार देर शाम घायल हुई हैं। अन्य हादसे में शिवकुमार निवासी शीतलपुर थाना कोतवाली नगर घायल हुआ है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks