*कासगंज।पटियाली तहसील मुख्यालय पर भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ पूर्व प्रत्याशी श्रीमती किरण यादव के नेतृत्व में 8 से 10 हजार की भीड़ के साथ मैन बाजार में दुकानदारों ने रोककर स्वागत किया पटियाली एसडीएम के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार श्रीमती किरण यादव व विधानसभा अध्यक्ष मुनेन्द्र शाक्य, जिला अध्यक्ष लोहिया वाहिनी शाहरुख राज, नगरपंचायत भरगैन चैयरमेन नफीसा कलिया आदि की मौजूदगी मे एसडीएम महोदय को ज्ञापन सौंपा इस मौके पर किरण यादव जी ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार द्वारा ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों मे की गई धांधली,आये दिन भाजपा के नेता और अधिकारियों की मिली भगत से लोकतन्त्र व संविधान की हत्या को लेकर बढ़ती मंहगाई बिगड़ती कानून व्यवस्था,बेरोजगारी, किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काले कानून,व भाजपा नेता द्वारा
महिलाओं का चीर हरण और दुर्व्यवहार,स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली, आए दिन पेट्रोल डीजल व गैस की बढ़ती कीमतों,व समाजवादी पार्टी के नेताओ और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे लगाने ओर प्रशासन द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करने के विरोध व भाजपा के नेताओं द्वारा इटावा एसएसपी के थप्पड़ मराने व दलितों पर अत्याचार जेसी घटनाओं को लेकर रैली निकाल कर प्रदर्शन किया जायेगा भीड़ को देखकर किरण यादव ने सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता क्षेत्र की जनता का प्यार और समर्थन देकर सभी को धन्यवाद व शुक्रिया अदा किया इस मौके पर पटियाली महिला अध्यक्ष हमराज प्रवीन,पटियाली नगरध्यक्ष मु शाहिद,
गंजडुंडवारा नगगध्यक्ष तारिक महमूद मन्सूरी,
सिढपुरा नगरध्यक्ष शाहिद अली, लक्ष्मणसिंह यादव, शिवानी जाटव,अर्जुन जाटव,पूर्व प्रधान अरशद खान,अजमअली, शादाव खान,रामनरेश यादव, पुष्पेन्द्र यादव,पूर्व प्रधान उर्वेश यादव,
हशमतअली,हिकमत
अली,अनुभव यादव,
राघवेन्द्र मिश्रा, ललित मिश्रा,कल्लू माली,नन्ने मिश्रा,रामवीर कश्यप,
छोटे प्रधान,मुकेश यादव,दीपक यादव,नजमूल मन्सूरी,रवि यादव,कल्लू यादव,आदि लोग मौजूद रहे ।