जूडो कराटे प्रशिक्षण में विक्की भरतौल ने पहुंचकर किया लड़कियों को प्रोत्साहित
तकी रज़ा
बरेली में रानी लक्ष्मीबाई वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आयोजित जूडो कराटे प्रशिक्षण का चार दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया था जिसका बुधवार को आखिरी दिन था मुख्य अतिथि विक्की भरतौल ने पहुंचकर लड़कियों का उत्साह वर्धन किया उन्होंने कहा कि जिस तरीके से समाज में हमारे देश की बेटियों के साथ अत्याचार हो रहा है

और बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है इसको ध्यान में रखते हुए जूडो कराटे जैसे मार्शल आर्ट सीखना अति आवश्यक है और अगर बालिका चाहे तो वह राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर या राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा ले सकती हैं उन्होंने रानी लक्ष्मीबाई वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष गुरप्रीत कौर इस ट्रेनिंग प्रशिक्षण कैंप आयोजित करने के लिए बधाई दी उन्होंने कहा यदि किसी भी तरह की आवश्यकता हो समाज की बेटियों के साथ हमेशा खड़े हैं उन्होंने कहा कि इस तरीके के प्रशिक्षण के जिला ही नहीं बल्कि पूरे देश में आयोजित होना चाहिए। प्रधानाचार्य नीतू द्विवेदी अध्यक्ष गुरप्रीत कौर प्रिया कश्यप सपना द्विवेदी प्रियंका कपूर फरीदा सुल्ताना जी