प्रशासन एवं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच प्रमुख क्षेत्र पंचायत हेतु मतदान, मतगणना सम्पन्न
मा0 आयोग की मंशानुसार जनपद में प्रमुख क्षेत्र पंचायत पद हेतु मतदान, मतगणना सम्पन्न
प्रेक्षक, जिलाधिकारी, एसएसपी, एडीएम, एएसपी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भ्रमण का लिया जायजा

एटा। प्रशासन एवं पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच जनपद में प्रमुख क्षेत्र पंचायत के अन्तर्गत सकीट, अलीगंज एवं जैथरा में हुए मतदान, मतगणना को मा0 आयोग की मंशानुसार स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराया गया। मा0 राज्य निर्वाचन आयोग उ0प्र0 द्वारा भेजे गए प्रेक्षक योगेश कुमार अपर आयुक्त मनरेगा उ0प्र0, जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, एसएसपी उदय शंकर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व सुनील कुमार सिंह, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र, एएसपी ओपी सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने विकासखण्ड कार्यालयों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विकासखण्ड सकीट पर हुए मतदान के दौरान कुल 101 मतों में से 99 मत डाले गए। इस दौरान श्रीमती पायल को 88 मत, श्रीमती ममता को 5, 6 मत निरस्त किए गए। इस तरह प्रमुख क्षेत्र पंचायत सकीट पद पर श्रीमती पायल को विजयी घोषित किया गया। विकासखण्ड जैथरा पर हुए मतदान के दौरान कल 98 बीडीसी सदस्यों के सापेक्ष 96 वोट मतदाताओं द्वारा डाले गए, जिसमें से श्रीमती शीला देवी को 90 मत, रूचि सिंह को 4 मत एवं 2 मत निरस्त किए गए। इस तरह प्रमुख क्षेत्र पंचायत जैथरा पद पर श्रीमती शीला देवी को विजयी घोषित किया गया। विकासखण्ड अलीगंज पर हुए मतदान के दौरान कुल 119 मतों में से 117 वोट मतदाताओं द्वारा डाले गए, जिसमें से श्रीमती रेखा शाक्य को 68 मत, ओमपाल सिंह यादव को 49 मत प्राप्त हुए। इस तरह श्रीमती रेखा शाक्य को प्रमुख क्षेत्र पंचायत अलीगंज पद पर विजयी घोषित किया गया।
इस दौरान अवसर पर एसडीएम मानवेन्द्र सिंह, एसडीएम एसपी वर्मा, एएसडीएम अबुल कलाम, एसडीएम अलंकार अग्निहोत्री, डिप्टी कलेक्टर आरके त्यागी, क्षेत्राधिकारी राज कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान, एडीईओ सुधाकर मैथिल सहित अन्य अधिकारीगण, भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।