खुफिया विभाग के सूचना पर भी कोई अधिकारी नही पहुचा तो दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन

एटा।किसान कांग्रेस एटा के नेतृत्व में पेट्रोल ,डीजल ,रसोई गैस पर बढ़ते दामो को लेकर चस्पा किया ज्ञापन
खुफिया विभाग के सूचना पर भी कोई अधिकारी नही पहुचा तो दीवार पर चस्पा किया ज्ञापन
एटा मोहम्मद इरफान एडवोकेट प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस उत्तर प्रदेश ,ठाकुर अनिल सोलंकी उपाध्यक्ष संघठन जिला कांग्रेस कमेटी एटा,बिनीत परासर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष कांग्रेस एटा,अमित गुप्ता जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस एटा के नेतृत्व में धरना स्थल कचहरी पर एकत्रित हो कर अधिकारियों के न आने पर चस्पा किया ज्ञापन।
मोहम्मद इरफान एडवोकेट प्रदेश सचिव किसान कांग्रेस ,रामकुमार सक्सेना जिला अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ट ने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है , किसान ,नोजवान ,मजदूर परेशान है। युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। और सरकार जुमला सुनाने में मस्त है।
ठाकुर अनिल सोलंकी उपाध्यक्ष संघठन जिला कांग्रेस कमेटी एटा, बिनीत परासर बाल्मीकि शहर अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी एटा ने कहा कि पेट्रोल ,डीजल और रसोई गैस पर बढ़ते दामो को लेकर जनता परेशान है। करोना महामारी काल मे किसान, मजदूर ,युवा सब परेशान है आमदनी का जरिया समाप्त हो गया है।सरकार के नेता मंत्री मौज मस्ती में लगे है। इनको जनता की परेशानी दिखाई नही दे रही है।
अमित गुप्ता जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस ,चन्द्रकांत गांधी जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस ,सन्तोष गौतम जिला अध्यक्ष विधि प्रकोष्ठ ने कहा कि वर्तमान समय मे गरीब आदमी भुखमरी के कगार पर है । गरीब और गरीब होता जा रहा है तथा अमीर और अमीर होता जा रहा है ।डॉक्टर सुरेंद्र स्वेरी सविता ब्लाक अध्यक्ष सकीट ,रियाज अब्बास शहर अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग कांग्रेस ने कहा की सरसों का तेल ,डीजल,पेट्रोल ,रसोई गैस,दाले, सब्जी पिछली महगाई पार कर चुकी है ,की गरीब आदमी की पहुच से दूर है।
नीलम राज प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस ,नेना शर्मा एडवोकेट उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी एटा ने कहा कि महगाई की बजह से कार चलाने वाले लोग मोटरसाइकिल पर आ गए है,और स्कूटर,मोटरसाइकिल चलाने वाले लोग पैदल हो गये है ।महिलाये जो गैस सिलेंडर पर खाना बनाती थी वह रसोई गैस महँगी होने की बजह से लकडियो से चूल्हों पर खाना बनाने को मजबूर है जिसे पर्यावरण भी दूषित होगा।
किसान कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन में माग की है कि केंद्र सरकार जनता का ध्यान रखते हुए बढ़ती हुई महगाई कम करे।और गरीबो को निवाले आराम से खाने दे ,ताकि आम जन भुखमरी से बच सके।
ज्ञापन देने वालो में मोहमंद इरफान एडवोकेट,रामकुमार सक्सेना,ठाकुर अनिल सोलंकी,बिनीत परासर बाल्मीकि,नेना शर्मा एडवोकेट,अमित गुप्ता ,संतोष गौतम एडवोकेट,ग्रीश शर्मा एडवोकेट,डॉक्टर सुरेंद्र स्वेरी सविता,चमन सेफी एडवोकेट,रीना सिंह एडवोकेट,मोहम्मद रियाज अब्बास,सुल्तान अब्बास,मोहम्मद तसब्बुर ,आसिफ अबास,दिनेश मिश्रा,अमित लालू,अफजल अब्बास एडवोकेट चमन सैफी गौरव सक्सेना निशांत सेठी गगन हरेंद्र अजीत यादव कुलदीप छोटे लाल डैनी प्रवेश राजपूत मंगल सिंह मानवेंद्र मिथिलेश राजपाल विक्रम सिंह शकील अब्बास सोफी सेठ आदि

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks