सकीट पर सपा से पायल 83 मतों से विजयी. 2 सीटों पर खुला सपा का खाता

ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021
सकीट पर सपा से पायल 83 मतों से विजयी. 2 सीटों पर खुला सपा का खाता
जैथरा से सपा की शीला व अलीगंज ब्लॉक पर भाजपा से रेखा शाक्य.

एटा. त्रिस्तरीय पंचायतों की सर्वाधिक प्रतिष्ठा पूर्न ब्लाक प्रमुख पदों के चुनाव का मतदान शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. इस बार जिले की आठ क्षेत्र पंचायत प्रमुख सीटों में से भाजपा द्वारा 5 सीट निर्विरोध जीतने की वजह से सिर्फ 3 ब्लाकों पर चुनाव मतदान कराया गया. इनमें सकीट से सर्वाधिक 88 मत हासिल कर पूर्व विधायक अजय यादव की पुत्रवधू पायल यादव ने रिकॉर्ड जीत दर्ज की है. वही जैथरा से पूर्व प्रमुख रामनाथ यादव क़ी धर्मपत्नी शीलादेवी ने विषम सियासी परिस्थितियों में चुनाव जीतकर समाजवादी पार्टी का खाता खोला है.
दरअसल 8 जुलाई को जिले के सभी 8 क्षेत्र पंचायत प्रमुख पदों पर नामांकन कराया गया था. नामांकन के दौरान ही भाजपा की योजना अनुसार ब्लॉक शीतलपुर. मारहरा. निधौली कला. आवागढ़ और जलेसर ब्लॉक पर किसी भी विपक्षी का नामांकन ना होने से उपरोक्त सीटों पर क्रमशः पुष्पेंद्र लोधी. रवि वर्मा. सुनील यादव. गंगाश्री और भूदेवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी. मगर सकीट ब्लॉक पर सपा प्रत्याशी श्रीमती पायल यादव के विरोध में दो अतिरिक्त नामांकन दाखिल करा दिए गए. वहीं जैथरा और अलीगंज ब्लॉक पर भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही. शनिवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे सकीट सहित दोनों ब्लाकों पर क्षेत्र पंचायत सदस्यों द्वारा मतदान कराया गया. मतदाताओं ने पहले से ही जीत के प्रति आश्वस्त सकीट ब्लॉक से सपा प्रत्याशी पायल यादव को भारी मतों से विजई बनाया है. उन्हें 101 मतों में से 99 पड़े मतों में सर्वाधिक 88 वोट मिले हैं. उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी निर्दलीय प्रत्याशी को 83 मतों के रिकॉर्ड अंतर से पराजित किया है. इधर जैथरा ब्लॉक पर सपा से ही पूर्व प्रमुख रामनाथ यादव क़ी पत्नी शीला यादव ने अपनी वापसी दर्ज कराई है. इस तरह सकीट और जैथरा पर सपा के ब्लैंक पड़े खाते में जीत का नाम अंकित हो गया है. अलीगंज ब्लॉक पर समाजवादी पार्टी के ओमपाल यादव और भाजपा के प्रत्याशी रेखा शाक्य के बीच कांटे का मुकाबला रहा. भाजपा क़ी रेखा को सर्वाधिक 68 मत मिले. जबकि उनके प्रतिद्वंदी पूर्व प्रमुख ओमपाल यादव को 49 मतों पर सब्र करना पड़ा है.

“”” सपाइयों में जश्न और उल्लास
एटा. हित पंचायत प्रमुख पद की 3 सीटों में से की यात्रा पर पुनर वापसी होने से शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उल्लास देखते ही बना. जोश जुनून और उमंगों से लवरेज सपाइयों ने जहां मिष्ठान वितरण कर आतिशबाजी चलाकर और ढोल लगा लो कि धोनी पर नृत्य कर अपनी खुशी का इजहार किया वहीं देर शाम तक उनके समर्थकों की बधाई का सिलसिला जारी रहा. इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अजय सिंह यादव. नगर पंचायत चेयरमैन गौतम सर्राफ. विक्रांत सिंह शालू यादव. सत्यपाल सिंह वीरपाल सिंह सामंत सिंह. रामनिवास शाक्य सत्येंद्र पंडा पवन चौहान प्रधान सोहर. सर्वेश कुमार रामप्रताप सहित सैकड़ों समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद थे.

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks