निर्विरोध निर्वाचित भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कश्मीरा देवी को मिला प्रमाण पत्र

निर्विरोध निर्वाचित भाजपा ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी कश्मीरा देवी को मिला प्रमाण पत्र

(कासगंज)-क्षेत्र पंचायत सिढ़पुरा के भाजपा प्रत्याशी कश्मीरा देवी को ब्लॉक प्रमुख शुक्रवार को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शुक्रवार को कश्मीरा देवी पत्नी संतोष कुमार को ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र जिला आबकारी अधिकारी श्याम कमल सिंह ने प्रदान किया गया । अधिकारी ने प्रमाणपत्र देते हुए जीत की बधाई दी और ब्लॉक के सर्वांगीण विकास करने की बात कही । गुरुवार को ब्लॉक सिढ़पुरा में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद केवल एक प्रत्याशी कश्मीरा देवी पत्नी संतोष कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया था इसके बाद उनका निर्विरोध निर्वाचन हुआ। निर्वाचन के बाद आयोग से निर्धारित तिथि पर शुक्रवार को निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र दिया गया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी सिढ़पुरा डॉ अजीत कुमार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख शेर सिंह, हनी गुप्ता, नित्यानंद शाक्य, अमित गुप्ता, सौरभ उपाध्याय, सुनील पाल,नरेश मिश्रा,सुरेश गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks